जमशेदपुर: जाकिर नगर रोड नंबर-3 की जर्जर सड़क पर पहुंचीं जेबा खान, जल्द मरम्मत का दिलाया भरोसा

जमशेदपुर। जाकिर नगर रोड नंबर-3 स्थित कब्रिस्तान के समीप सड़क की खराब स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने समाजसेवी जेबा खान को मौके पर बुलाया। क्षेत्रवासियों ने उन्हें सड़क की जर्जर हालत और इससे हो रही परेशानियों से अवगत कराया।

मौके पर पहुंचकर सुनी लोगों की समस्याएं

सूचना मिलने पर जेबा खान मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। लोगों ने बताया कि सड़क काफी समय से खराब है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है और बरसात के दौरान स्थिति और भी बदतर हो जाती है।

नगर आयुक्त से मिलकर समाधान का दिया आश्वासन

जेबा खान ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही नगर आयुक्त से मुलाकात कर सड़क मरम्मत की मांग को प्रमुखता से उठाएंगी और समस्या के शीघ्र समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी।उन्होंने कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस दिशा में संबंधित अधिकारियों से बात कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा।

More From Author

जमशेदपुर: भारतीय मॉडल मिडिल स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का हुआ आयोजन , मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

चांडिल में सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी