बोकारो में ब्राह्मण युवा शक्ति संघ की बैठक, जिला कमेटी विस्तार पर चर्चा

Views: 1

बोकारो। ब्राह्मण समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाने और समाज के उत्थान को लेकर ब्राह्मण युवा शक्ति संघ, झारखंड प्रदेश ने संगठन विस्तार की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में बोकारो सर्किट हाउस में संघ के संयोजक पप्पू तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बोकारो जिला कमेटी के विस्तार और संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।बैठक में कुंज बिहारी पाठक समेत अन्य सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों, समाज की वर्तमान स्थिति और ब्राह्मण समाज को एकजुट करने की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया।

समाज को एकजुट और संगठित करने पर जोर

कुंज बिहारी पाठक ने बताया कि संस्था राज्य में पंजीकृत है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में समाज को एकजुट और संगठित करने के उद्देश्य से संगठन विस्तार की पहल की जा रही है।

जिला कमेटियों का किया जा रहा विस्तार

संघ के संयोजक पप्पू तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज के कल्याण, उत्थान और समाज से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए जिला कमेटियों का विस्तार किया जा रहा है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की दिशा में प्रयास जारी हैं।

More From Author

जमशेदपुर पुस्तक मेले में युवाओं की पसंद बनी कविता पुस्तक ‘मैं हेमंत’, मुख्यमंत्री के जीवन संघर्ष पर आधारित रचना चर्चा में

जमशेदपुर:योग गुरु बाबा रामदेव से मिले भाजपा युवा नेता सतबीर सिंह ‘सोमू’, पौधा और अंगवस्त्र भेंट कर किया स्वागत