जमशेदपुर: टीएमएच गोलचक्कर पर भीषण सड़क हादसा, दमकल वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टीएमएच गोलचक्कर के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। टाटा स्टील के एक दमकल वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान जुगसलाई पीबी रोड निवासी मो. हुसाम अख्तर के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा ?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मो. हुसाम अख्तर अपनी बाइक से यूनाइटेड क्लब की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टीएमएच गोलचक्कर पर उनकी टक्कर बिष्टुपुर की ओर जा रहे टाटा स्टील के दमकल वाहन से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हुसाम बाइक समेत वाहन के पहिए के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

उपचार के दौरान तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को टेंपो के जरिए पास के टाटा मेन हॉस्पिटल पहुँचाया। डॉक्टरों ने हुसाम को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन चोटें इतनी गहरी थीं कि इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

परिजनों में मचा कोहराम

हुसाम की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुँचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जुगसलाई स्थित उनके आवास और पूरे क्षेत्र में इस घटना के बाद मातम पसर गया है।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और मामले की छानबीन शुरू की। उन्होंने कहा की “सड़क दुर्घटना में घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।”

More From Author

जमशेदपुर: जिप सदस्य पूर्णिमा मलिक ने निजी खर्च से कराई नाली की सफाई, करनडीह के लोगों को मिली गंदगी से मुक्ति

जमशेदपुर: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने घंटों किया सड़क जाम