जमशेदपुर: आरडी टाटा टेक्निकल सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, छात्रों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ किया ब्लड डोनेट

जमशेदपुर :गोलमुरी स्थित आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर में टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल में संस्थान के विद्यार्थियों, फैकल्टी मेंबर्स और वॉलंटियर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जीवन रक्षा का संकल्प लिया।

युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस नेक काम के लिए प्रेरित करना था। शिविर के दौरान मेडिकल प्रोफेशनल्स और प्रशिक्षित हेल्थकेयर स्टाफ की देखरेख में सभी जरूरी स्वास्थ्य और हाइजीन प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से ब्लड डोनेशन की प्रक्रिया पूरी की गई।

“आपका एक यूनिट रक्त बचा सकता है कई जिंदगियां” — आयोजक

शिविर में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए आयोजकों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा डोनेट किया गया एक यूनिट ब्लड कई मरीजों की जान बचाने में सहायक सिद्ध होता है।यह रक्त सर्जरी कराने वाले मरीजों, दुर्घटना के शिकार लोगों और विभिन्न गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए जीवनदान बनता है।अस्पतालों और ब्लड बैंकों में रक्त की कमी न हो, इसके लिए युवाओं को नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए।

ये रहे मुख्य रूप से उपस्थित

इस गरिमामयी और मानवीय अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे श्री बी.के. सिंह:टाटा स्टील फाउंडेशन,श्रीमती प्रीता जॉन: प्राचार्या,श्रीमती पल्लवानी चौधरी:उप-प्राचार्या।इसके साथ ही संस्थान और टाटा स्टील फाउंडेशन के अनेक अधिकारी, कर्मचारी और प्रशिक्षु भी इस इवेंट को सफल बनाने के लिए उपस्थित रहे।

डोनर्स को मिला सम्मान

सफलतापूर्वक रक्तदान करने के बाद सभी रक्तदाताओं को समाज में उनके इस अनमोल योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और रिफ्रेशमेंट दिए गए। प्रतिभागियों ने इस मानवीय पहल का हिस्सा बनने पर बेहद खुशी जताई। कार्यक्रम का समापन सभी डोनर्स, मेडिकल टीम और वॉलंटियर्स को धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ हुआ।

More From Author

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण, उपायुक्त ने दिए जरूरी निर्देश

जमशेदपुर: उपायुक्त राजीव रंजन का कड़ा निर्देश- जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों में लाएं तेजी; पीएम जनमन और धरती आबा अभियान की समीक्षा