अंतरराष्ट्रीय मॉडलिंग प्रतियोगिता में जमशेदपुर के आदित्य राज ने हासिल किया दूसरा स्थान

जमशेदपुर: सरयू राय ने गुरुवार को बारीडीह निवासी वर्षा श्रीवास्तव और सतीश कुमार के सुपुत्र आदित्य राज से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया।गौरतलब है कि महज 8 वर्षीय आदित्य राज ने मिस/मिस्टर/मिसेज/किड्स मॉडलिंग-डांस प्रतियोगिता (इंडिया-एशिया) में शानदार प्रदर्शन करते हुए जमशेदपुर का नाम रोशन किया है। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में आदित्य राज ने दूसरा स्थान हासिल किया।
आदित्य राज की मां वर्षा श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रतियोगिता 16 और 17 मई को आदित्यपुर स्थित द क्रूज में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में कुल 13 राउंड हुए, जिसमें आदित्य राज ने मॉडलिंग कैटेगरी में हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रनर-अप बने।

परिवार में खुशी का माहौल

आदित्य राज की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। उनके नाना दीपक श्रीवास्तव रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल में गेम टीचर रह चुके हैं, जबकि नानी रीतू श्रीवास्तव गृहिणी हैं। दोनों अपने नाती की सफलता से बेहद खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं।विधायक सरयू राय ने आदित्य राज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शहर के बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर जमशेदपुर का नाम रोशन कर रहे हैं।

More From Author

जमशेदपुर में नदी और पहाड़ पर राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां पूरी,वी. गोपाला गोवड़ा और जलपुरुष राजेंद्र सिंह करेंगे उद्घाटन

जनशताब्दी एक्सप्रेस में दिल दहला देने वाली घटना, महिला पर डेढ़ माह के बच्चे को ट्रेन से फेंकने का आरोप