जुबली पार्क गोलचक्कर के पास भीषण सड़क हादसा, दो कारों की जोरदार टक्कर में कई घायल

जमशेदपुर : जुबली पार्क के सामने गोलचक्कर के पास बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

500 मीटर तक घिसटती चली गई कार

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद एक कार करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई। दुर्घटना के दौरान दोनों कारों के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कार सवार लोगों की जान बच गई।

कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में शामिल वाहनों में एक किआ कार (नंबर JH03F761) और दूसरी मारुति सुजुकी ब्रेजा (नंबर JH05DH4339) शामिल है।दुर्घटना में दोनों कारों में सवार कई लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बिस्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

More From Author

जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर बीजेपी का हमला, दिनेश कुमार बोले- कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल

जमशेदपुर:जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर लगाएगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 30 मई को होगा आयोजन

Recent News