जमशेदपुर:जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर लगाएगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 30 मई को होगा आयोजन

जमशेदपुर: जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर की ओर से 30 मई को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आर एन दास ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ता अपने पेशेगत कार्यों में इतने व्यस्त रहते हैं कि अक्सर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते।

“एक वर्ष में कई अधिवक्ताओं को खो चुके हैं”

उन्होंने कहा कि लगातार व्यस्त दिनचर्या और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही के कारण पिछले एक वर्ष में बार एसोसिएशन के कई अधिवक्ता अब इस दुनिया में नहीं रहे।इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन ने तय किया है कि समय-समय पर कोर्ट परिसर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कई महत्वपूर्ण जांचें होंगी निशुल्क

राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में अधिवक्ताओं के लिए कई जरूरी जांचों की व्यवस्था की गई है।शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी , पीएफटी समेत अन्य स्वास्थ्य जांचें निशुल्क की जाएंगी। इसके अलावा डॉक्टरों द्वारा मुफ्त परामर्श भी दिया जाएगा।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास

बार एसोसिएशन का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नियमित जांच के लिए प्रेरित करना है।संगठन ने सभी अधिवक्ताओं से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की है।

More From Author

जुबली पार्क गोलचक्कर के पास भीषण सड़क हादसा, दो कारों की जोरदार टक्कर में कई घायल

झारखंड में हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, लगाए जाएंगे 26 स्मार्ट कैमरे