परसुडीह पुलिस ने 510 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश तेज

जमशेदपुर। परसुडीह थाना पुलिस ने अवैध गांजा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छोटा गोविंदपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 510 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसे छोटी-छोटी पुड़ियों में रखा गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पिछले करीब चार महीने से गांजा के अवैध कारोबार से जुड़े होने की बात बताई है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि शशि कुमार भगत उर्फ दिलकश गांजा की बिक्री करता है और अक्सर जादूगोड़ा-खखरीपाड़ा मार्ग से गांजा लाने-ले जाने का काम करता है। सूचना के आधार पर डीएसपी सुमित कुमार और परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।टीम ने संबंधित क्षेत्र में छापेमारी कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इसी दौरान शशि कुमार भगत को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 510 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में सामने आया गांजा सप्लायर का नाम

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह गोलमुरी के एक व्यक्ति से गांजा खरीदता था। आरोपी के अनुसार, वह पिछले करीब चार महीने से गांजा के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ था।पुलिस अब आरोपी द्वारा बताए गए कथित सप्लायर की पहचान और भूमिका की जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गांजा कहां से लाया जाता था और इस अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर गांजा सप्लाई करने वाले व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी लंबे समय से इस कारोबार में किस तरह सक्रिय था और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे।

More From Author

जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

पूर्व छात्र नेता की मौत पर छात्र नेताओं ने उठाया सवाल, एसएसपी से की फॉरेनसिक जाँच की माँग