पिंड्राजोड़ा पुष्पा हत्याकांड: उमेश ठाकुर ने पीड़ित परिवार को दिलाया न्याय का भरोसा; जेएलकेएम नेत्री पर पैसे लेने का आरोप, जयराम महतो से मांगा जवाब

चास/बोकारो: पुष्पा कुमारी हत्याकांड के बाद उपजा जनाक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को झामुमो नेता उमेश ठाकुर मृतका के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान मृतका की मां ने जो खुलासे किए, उसने पुलिस प्रशासन और स्थानीय राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मचा दिया है।

पुलिस और जेएलकेएम नेत्री पर गंभीर आरोप

मृतका की मां रेखा देवी ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए सीधे तौर पर पुलिस और एक महिला नेत्री को घेरा। मां का आरोप है कि वह शुरू से पुलिस के पास अपहरण की शिकायत लेकर जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने उनकी बातों को अनसुना किया और आरोपी दिनेश मंडल को बचाने का प्रयास करती रही। सबसे चौंकाने वाला आरोप जेएलकेएम की एक महिला नेत्री पर लगा है। रेखा देवी का कहना है कि उस नेत्री ने पुलिस को देने के नाम पर उनसे ₹10,000 लिए, जिसे उन्होंने कर्ज लेकर जुटाया था।

उमेश ठाकुर का कड़ा रुख: मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

उमेश ठाकुर ने घटना की निंदा करते हुए इसे मानवता पर कलंक बताया। उन्होंने कहा पीड़िता की मां की मांग का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि आरोपी को फांसी से कम कुछ भी मंजूर नहीं। वे जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर पूरे मामले की जानकारी देंगे और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा व त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की मांग करेंगे।

जयराम महतो पर साधा निशाना

उमेश ठाकुर ने जेएलकेएम सुप्रीमो और विधायक जयराम महतो की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की नेत्री पर लगे आरोपों का जवाब जयराम महतो को देना चाहिए।

More From Author

जमशेदपुर: क्लिनिक की आड़ में युवाओं को नशा परोस रहा था ‘झोलाछाप’ डॉक्टर; पुलिस ने दबिश देकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां की बरामद

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अमर सिंह को भावुक विदाई

Recent News