पल्स पोलियो अभियान में रेलवे सिविल डिफेंस टीम निभाएगी अहम भूमिका, तीन दिवसीय अभियान के लिए लिया प्रशिक्षण

जमशेदपुर : दो वर्ष के अंतराल के बाद शुरू होने जा रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में रेलवे सिविल डिफेंस टीम भी सक्रिय भूमिका निभाएगी। तीन दिवसीय इस अभियान के दौरान टीम शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य करेगी।

रेलवे अस्पताल में दिया गया विशेष प्रशिक्षण

अभियान में शामिल होने से पहले रेलवे सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने टाटानगर रेलवे अस्पताल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को सुरक्षित और निर्धारित नियमों के अनुसार पोलियो ड्रॉप पिलाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय अभियान

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून से 30 जून तक संचालित किया जाएगा।पहले दिन विभिन्न पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।दूसरे और तीसरे दिन रेलवे सिविल डिफेंस की टीम घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का कार्य करेगी।
रेलवे कॉलोनियों में घर-घर पहुंचेगी टीमअभियान के तहत रेलवे सिविल डिफेंस की टीम साउथ सेटलमेंट, ट्रैफिक कॉलोनी, गोलपहाड़ी, खासमहल, बागबेड़ा सहित रेलवे की विभिन्न कॉलोनियों में घर-घर जाकर पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएगी।

वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में चलेगा अभियान

पूरे अभियान का संचालन टाटानगर रेलवे अस्पताल के वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. पाली टारगेन के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देश में किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

More From Author

टीएसडीपीएल: ग्रेड रिवीजन से एनएस सीरीज को बाहर रखने पर बढ़ा विवाद; डिमाग प्लांट में बैठक के दौरान डिप्टी प्रेसिडेंट ने दी धमकी, महामंत्री ने किया बीच-बचाव

70 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी से पहले 935 कार्टन पकड़े गए