जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर के लिए एक बार फिर गर्व का क्षण आया है। शहर की बेटी श्रेया अग्रवाल ने फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। श्रेया की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि जमशेदपुर की बेटियां न केवल शिक्षा और खेल, बल्कि ग्लैमर और फैशन के क्षेत्र में भी देश का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।
बहुआयामी प्रतिभा की धनी हैं श्रेया
मानगो निवासी रमेश अग्रवाल और शीतल अग्रवाल की सुपुत्री श्रेया का सफर अनुशासन और कड़ी मेहनत का उदाहरण है। श्रेया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केएसएमएस स्कूल से पूरी की। बोर्ड परीक्षा में 97% अंक हासिल कर वे जिला स्कॉलर रही हैं। वर्तमान में वे दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से बी.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं।वे राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं और भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में भी प्रशिक्षित हैं। इसके साथ ही वे एक कुशल ड्रॉइंग आर्टिस्ट भी हैं।
अब लक्ष्य: 61वीं फेमिना मिस इंडिया का ताज
झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रेया का चयन अब पूरे भारत के टॉप-30 प्रतिभागियों में हो चुका है। श्रेया अब 18 अप्रैल को भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेंगी। इस मंच से 61वीं फेमिना मिस इंडिया का चयन किया जाएगा, जहाँ श्रेया झारखंड की संस्कृति और संस्कारों का प्रतिनिधित्व करेंगी।
“यह केवल खिताब नहीं, एक जिम्मेदारी है”
अपनी इस उपलब्धि पर श्रेया अग्रवाल ने कहा, “फेमिना मिस इंडिया केवल एक खिताब नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है—अपने संस्कार, अपनी जड़ों और हर उस लड़की का प्रतिनिधित्व करने की, जो बड़े सपने देखती है।”
झारखंड की बेटी को ऐसे करें सपोर्ट
श्रेया अग्रवाल को नेशनल लेवल पर जीत दिलाने के लिए झारखंडवासियों का समर्थन बेहद जरूरी है। आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर उन्हें वोट कर सकते हैं:
वोट करने के लिए यहाँ क्लिक करें: https://www.femina.in/beauty-pageants/miss-india-2026/super-judge-contest
