लोहरदगा के चुल्हापानी में आयोजित देवनद-दामोदर महोत्सव 2026 में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नदियों के संरक्षण और उनके महत्व पर जोर दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
“दामोदर झारखंड की जीवनरेखा”
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि नदियां केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार हैं। उन्होंने दामोदर नदी को झारखंड की जीवनरेखा बताते हुए इसके संरक्षण को अनिवार्य बताया।उन्होंने लोगों से नदियों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की।
सरयू राय बोले- “दामोदर अब 95 प्रतिशत स्वच्छ”
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरयू राय ने कहा कि वर्ष 2004 में शुरू हुए दामोदर बचाओ आंदोलन का संकल्प अब काफी हद तक सफल हो चुका है।उन्होंने दावा किया कि दामोदर नदी अब 95 प्रतिशत तक स्वच्छ हो चुकी है, जो आंदोलन और जनसहभागिता का सकारात्मक परिणाम है।
क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने कहा कि राज्यपाल के चूल्हापानी पहुंचने से इस क्षेत्र के प्राकृतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को नई पहचान मिलेगी।उन्होंने कहा कि इससे सड़क, पर्यटन, पेयजल, शिक्षा और रोजगार जैसे क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी।
