Views: 5
जमशेदपुर। छठ महापर्व के मद्देनजर टाटा स्टील सिक्योरिटी विभाग की ओर से बुधवार को दोमुहानी छठ घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों, टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर घाट परिसर की सफाई की।
सामाजिक सरोकार के तहत लगातार हो रहे आयोजन
टाटा स्टील सिक्योरिटी विभाग की ओर से पूर्व में भी सामाजिक सरोकार के उद्देश्य से इस तरह के कई आयोजन किए जाते रहे हैं। दोमुहानी छठ घाट पर चलाया गया सफाई अभियान भी इसी पहल का हिस्सा है। इसका उद्देश्य छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ एवं व्यवस्थित घाट उपलब्ध कराने में सहयोग करना है।
ये लोग रहे मौजूद

इस अभियान में टाटा स्टील सिक्योरिटी के हेड विवेक बंजारा, गिरीश शर्मा, टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, रूपेश पांडेय, संतोष सिंह, निलेश सिंह, चंदन घोष सहित अन्य अधिकारी और मैनेजर उपस्थित रहे।
