जमशेदपुर। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, एमजीएम में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए एक अच्छी खबर है। अस्पताल में लंबे समय से चली आ रही स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की किल्लत अब दूर हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल को बड़ी संख्या में नए व्हीलचेयर और 10 नए स्ट्रेचर उपलब्ध कराए गए हैं।
मरीजों की समस्याओं का हुआ समाधान
डिमना स्थित नए एमजीएम अस्पताल के संचालन के बाद से ही गंभीर मरीजों को वार्ड तक ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति यह थी कि मरीजों को व्हीलचेयर के लिए घंटों भटकना पड़ता था।उपलब्ध व्हीलचेयर अक्सर टूटी-फूटी होती थीं, जिससे मरीजों के चोटिल होने का डर बना रहता था।गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर न मिलने के कारण परिजनों को भारी परेशानी होती थी।
अस्पताल प्रबंधन की पहल लाई रंग
मरीजों की इन समस्याओं को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग से नए संसाधनों की मांग की थी। विभाग ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक उपकरण मुहैया करा दिए हैं।
वार्डों और इमरजेंसी में तैनात की गई सुविधा
अस्पताल प्रबंधन ने सुनिश्चित किया है कि अब किसी भी मरीज को भटकना न पड़े। इसके लिए नई व्हीलचेयर और स्ट्रेचर को निम्नलिखित स्थानों पर उपलब्ध कराया गया है जिसमें इमरजेंसी वार्ड गार्ड रूम,विभिन्न वार्डों के प्रवेश द्वार।अस्पताल की इस नई व्यवस्था और आसानी से व्हीलचेयर उपलब्ध होने पर मरीजों और उनके परिजनों ने खुशी जाहिर की है। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि मरीजों को सुरक्षित तरीके से वार्ड तक पहुँचाया जा सकेगा।
