रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने इंटरैक्ट और रोटरैक्ट क्लबों का स्थापना समारोह आयोजित किया, युवाओं को मिली नई जिम्मेदारियां

जमशेदपुर में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट की ओर से प्रायोजित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के इंटरैक्ट और रोटरैक्ट क्लबों का स्थापना समारोह आयोजित किया गया। समारोह में युवाओं को सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

श्रीनाथ कॉलेज में बना नया रोटरैक्ट क्लब

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नए रोटरैक्ट क्लब की स्थापना रही। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट वर्तमान में आठ विद्यालयों के इंटरैक्ट क्लब तथा तीन महाविद्यालय एवं सामुदायिक रोटरैक्ट क्लबों का प्रायोजन और मार्गदर्शन कर रहा है।

मॉडरेटरों को किया गया सम्मानित

पूर्व जिला गवर्नर प्रतीम बनर्जी और जोन-4 के सहायक गवर्नर रोटेरियन प्रमोद दूबे ने इंटरैक्ट एवं रोटरैक्ट क्लबों के मॉडरेटरों को रोटरी पिन प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों और मार्गदर्शकों की भूमिका की सराहना की।

सेवा और नेतृत्व का दिया संदेश

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट की अध्यक्ष रोटेरियन गुरप्रीत भाटिया ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य युवाओं में सेवा, मित्रता, नैतिक नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। वहीं न्यू जेनरेशन की डायरेक्टर डॉ. जूही समर्पिता ने कहा कि मॉडरेटर केवल क्लब नहीं चला रहे, बल्कि समाज और राष्ट्र के भावी नेतृत्व का निर्माण कर रहे हैं।

क्लबों ने पेश की वार्षिक कार्ययोजना

समारोह में वर्ष 2026-27 के नव-निर्वाचित अध्यक्षों ने अपने क्लबों की आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की। वहीं वर्ष 2025-26 के निवर्तमान पदाधिकारियों ने वर्षभर संचालित सेवा परियोजनाओं और उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया।

कई स्कूल और कॉलेजों की रही भागीदारी

कार्यक्रम में मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, केरल समाजम मॉडल स्कूल, काशीडीह हाई स्कूल, चर्च स्कूल बेलडीह, विकास विद्यालय, बारीडीह हाई स्कूल, डी.बी.एम.एस. करियर अकादमी और नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल के इंटरैक्ट क्लबों ने भाग लिया। वहीं करीम सिटी कॉलेज, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन और सामुदायिक रोटरैक्ट क्लब सेवार्थह की भी सक्रिय सहभागिता रही।

युवाओं के नेतृत्व विकास पर जोर

समारोह में इंदु गांधी, डॉ. के.एम. गांधी, राजीव तलवार, अमित डे, शम्पा डे सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन क्लब के सचिव रोटेरियन ऋषि चंद्रानी ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन सीमा तिवारी ने किया। आयोजन के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया गया।

More From Author

दलमा में पर्यटकों को मिलेगी नई सौगात, माकुलाकोचा का आधुनिक इको रेस्ट हाउस तैयार, जल्द होगा उद्घाटन

मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान हादसा, मजदूर गंभीर रूप से घायल