जमशेदपुर में यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस, एडवांस्ड हार्ट केयर और ECMO तकनीक पर विशेष जोर

हैदराबाद के प्रतिष्ठित यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद ने मंगलवार को जमशेदपुर में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान एडवांस्ड कार्डियक केयर, मिनिमली इनवेसिव हार्ट सर्जरी और ECMO जैसी अत्याधुनिक जीवनरक्षक चिकित्सा सेवाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।

अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञता की दी जानकारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अस्पताल के मार्केटिंग डिप्टी जनरल मैनेजर उदय भास्कर एनवीएस और मैनेजर सत्यजीत रॉय ने कहा कि यशोदा हॉस्पिटल्स हैदराबाद के अग्रणी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों में शामिल है। उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा उत्कृष्टता, मरीज-केंद्रित सेवाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर के उपचार प्रोटोकॉल की जानकारी साझा की।

डॉ. विशाल खांते ने बताई आधुनिक हार्ट सर्जरी की विशेषताएं

कार्यक्रम के दौरान कार्डियोथोरेसिक एवं मिनिमली इनवेसिव सर्जन डॉ. विशाल खांते (एमएस, एमसीएच-सीटीवीएस, जी.बी. पंत, दिल्ली) ने हृदय रोगों के आधुनिक उपचार पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गंभीर और जटिल हृदय रोगों में समय पर इलाज, कम चीर-फाड़ वाली (मिनिमली इनवेसिव) हार्ट सर्जरी तथा ECMO सपोर्ट जैसी आधुनिक तकनीकें मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

झारखंड के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की प्रतिबद्धता

कार्यक्रम के अंत में यशोदा हॉस्पिटल्स ने झारखंड और आसपास के राज्यों के मरीजों को विश्वस्तरीय हृदय चिकित्सा, अत्याधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

More From Author

हिमांशु सिंह हत्याकांड: वीएचपी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हटाने की मांग की, कार्रवाई नहीं हुई तो जमशेदपुर बंद की चेतावनी

सरायकेला: भगवती ज्वेलर्स में सोने की बाली चोरी की कोशिश नाकाम, सीसीटीवी की मदद से दो आरोपी गिरफ्तार