झारखंड में 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 16 जिलों के एसपी बदले

रांची: झारखण्ड सरकार ने राज्य की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार देर रात जारी अधिसूचना में 46 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी किया गया।इस फैसले के तहत 16 जिलों के एसपी बदले गए हैं, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

दो वरिष्ठ अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

मनोज कौशिक , एडीजी सीआईडी को एडीजी मुख्यालय झारखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
पंकज कम्बोज को आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।


इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला


नरेंद्र कुमार सिंह – आईजी पलामू
शैलेन्द्र सिन्हा – आईजी बोकारो जोन
क्रांति गाड़ीदेसी – आईजी निगरानी सह सुरक्षा, झारखंड विद्युत बोर्ड रांची
माइकल राज एस – रेल आईजी
सुनील भास्कर – जैप आईजी
आनंद प्रकाश – पुलिस मुख्यालय में योगदान

इन जिलों को मिले नए एसपी

निधि द्विवेदी – एसपी सरायकेला
आशुतोष शेखर – एसपी गढ़वा
अनुदीप सिंह – एसपी पाकुड़
प्रवीण पुष्कर – एसपी देवघर
मुकेश कुमार लुनायत – एसपी रामगढ़
अमन कुमार – एसपी हजारीबाग
कपिल चौधरी – एसपी पलामू
नाथू सिंह मीणा – एसपी बोकारो
अनिमेष नैथानी – एसपी चतरा
शंभू सिंह – एसपी जामताड़ा
ऋषभ गर्ग – एसपी खूंटी
मोहम्मद याकूब – एसपी धनबाद ग्रामीण
गौरव गोस्वामी – एसपी रांची ग्रामीण


जमशेदपुर में भी हुए महत्वपूर्ण बदलाव


शुभम कुमार खंडेलवाल – ग्रामीण एसपी जमशेदपुर
ललित मीणा – सिटी एसपी जमशेदपुर
ऋषभ त्रिवेदी – एएसपी मुख्यालय-1 जमशेदपुर

अन्य प्रमुख पद स्थापिताएं

राजकुमार मेहता – एटीएस एसपी
मनीष टोप्पो – एससीआरबी एसपी
अंजनी अंजन – कमांडेंट जैप-5 देवघर
रेशमा रमेशन – कमांडेंट जैप-9
कुसुम पूनिया – कमांडेंट जैप-8
मूमल राजपुरोहित – रेल एसपी धनबाद

इसके अलावा कई अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी अलग-अलग प्रशासनिक पदों पर पद स्थापित किया गया है।

More From Author

जमशेदपुर में गीता थिएटर का वन डे थिएटर एंड आर्ट करियर काउंसलिंग प्रोग्राम आयोजित

मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग