जमशेदपुर में गीता थिएटर का वन डे थिएटर एंड आर्ट करियर काउंसलिंग प्रोग्राम आयोजित

जमशेदपुर: शहर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था गीता थिएटर जमशेदपुर (ए आर्ट कल्चर एंड ड्रामेटिक ट्रस्ट) द्वारा युवाओं के लिए एक विशेष “वन डे थिएटर एंड आर्ट करियर काउंसलिंग सर्टिफिकेशन प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से गांधी आश्रम बाराद्वारी, जमशेदपुर में आयोजित हुआ।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को थिएटर और कला के क्षेत्र में करियर के विभिन्न अवसरों से अवगत कराना और उन्हें सही दिशा प्रदान करना था।

अभिनय और मंच कौशल की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को अभिनय, नाटक, मंच कौशल तथा आर्ट और थिएटर में करियर की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए गए, जिससे युवाओं को अपने भविष्य की दिशा तय करने में मदद मिल सके।संस्था के प्रतिनिधियों के अनुसार यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन युवाओं के लिए उपयोगी रहा जो अभिनय और कला के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

प्रतिभागियों को दिया जाएगा सर्टिफिकेट

कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को शनिवार को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन निःशुल्क रखा गया था, हालांकि सीटों की संख्या सिर्फ 25 ही निर्धारित की गई थी।

26 अप्रैल को फिर आयोजित होगा कार्यक्रम

संस्था के सचिव प्रेम दीक्षित न ने बताया कि कार्यशाला की सफलता को देखते हुए 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को पुनः वन डे थिएटर एंड आर्ट करियर काउंसलिंग सर्टिफिकेशन प्रोग्राम गांधी आश्रम बाराद्वारी, जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा।अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए इच्छुक व्यक्ति इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:7209441698, 8092623310. संस्था ने शहर के युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर कला और थिएटर के क्षेत्र में अपने करियर को नई दिशा दें।

More From Author

चंद्रशेखर शताब्दी वर्ष: “आलोचनाओं को कभी निजी तौर पर नहीं लेते थे चंद्रशेखर जी” – सरयू राय