आदित्यपुर : एसपी मनोज स्वर्गियारी खुद उतरे बाइक पेट्रोलिंग पर, संवेदनशील इलाकों में लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

आदित्यपुर । जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी मंगलवार को स्वयं बाइक पर सवार होकर आदित्यपुर थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी अंजनी कुमार, टाइगर मोबाइल के जवानों और अन्य पुलिस बल के साथ मोटरसाइकिल गश्ती कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण

बाइक पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम ने संभावित अपराध स्थलों का भौतिक सत्यापन किया तथा विभिन्न संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

नियमित गश्ती से अपराधियों में बना रहेगा कानून का भय

निरीक्षण के दौरान एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि अपराध संभावित क्षेत्रों में पुलिस की नियमित और सक्रिय मौजूदगी से अपराधियों में कानून का भय बना रहता है। उन्होंने बताया कि बाइक पेट्रोलिंग का उद्देश्य त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना है।

ड्रग्स तस्करी और असामाजिक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई

एसपी ने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। ड्रग्स तस्करी, छेड़खानी, असामाजिक गतिविधियों और संगठित अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को नियमित गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनकी निगरानी करने तथा पुराने हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया।

जन सुरक्षा के लिए जारी रहेगा विशेष अभियान

एसपी ने कहा कि पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा और जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भविष्य में भी इस तरह के विशेष बाइक पेट्रोलिंग अभियान लगातार चलाए जाएंगे। पुलिस की इस सक्रिय पहल से अपराध पर अंकुश लगाने के साथ-साथ लोगों में सुरक्षा की भावना और मजबूत होने की उम्मीद है।

More From Author

हिमांशु सिंह हत्याकांड: एसआईटी को बड़ी सफलता, डीडी बार के मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

जमशेदपुर: आरटीई छात्रा से फीस मांगने का आरोप, अभिभावक संघ का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन