यात्रा’ संस्था ने बुजुर्ग महिला को दिलाया वृद्धाश्रम में सुरक्षित आश्रय

जमशेदपुर में सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था “यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत)” ने एक जरूरतमंद बुजुर्ग महिला को वृद्धाश्रम में सुरक्षित आश्रय दिलाकर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह की पहल पर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर महिला को वृद्धाश्रम में स्थान दिलाया गया।अब वृद्धाश्रम में उन्हें नियमित भोजन, सुरक्षित आवास, उचित देखभाल और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

‘बुजुर्गों का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी’

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह ने कहा कि समाज में कोई भी बुजुर्ग स्वयं को असहाय, उपेक्षित या अकेला महसूस न करे, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा व सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

मानव सेवा के कार्य आगे भी रहेंगे जारी

रीना सिंह ने कहा कि “यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत)” संस्था के सदस्य अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति हमेशा सजग रहे हैं। संस्था भविष्य में भी जरूरतमंद, असहाय और वंचित लोगों की सहायता के लिए पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर संस्था की सदस्य श्रीमती रिंकी अग्रहरी, चिंटू सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

More From Author

गुलमोहर हाई स्कूल ने लॉन्च किया ‘Gulmohur Startup Studio’, विद्यार्थियों को मिलेगा स्टार्टअप शुरू करने का मौका

सरायकेला : विधानसभा सदाचार समिति ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों से मांगा जवाब