हावड़ा ब्रिज के पास मोबाइल चोर को लोगों ने दबोचा, चोरी का मोबाइल और ब्राउन शुगर बरामद

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के हावड़ा ब्रिज के पास मंगलवार दोपहर एक मोबाइल चोर को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि युवक ने पहले पीड़ित से पानी मांगने के बहाने बातचीत की और मौका मिलते ही उसका मोबाइल चोरी कर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने की पिटाई, फिर पुलिस को सौंपा

घटना के बाद पीड़ित ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और बाद में उसे गोलमुरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

तलाशी में चोरी का मोबाइल और ब्राउन शुगर बरामद

पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके अलावा उसके कब्जे से ब्राउन शुगर भी मिली है। पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त कर लिया है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बरामद ब्राउन शुगर के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी संगठित चोरी या नशा तस्करी गिरोह से जुड़ा है या नहीं।

More From Author

नगर निकाय सफाई मजदूरों ने कम मजदूरी का उठाया मुद्दा, उपश्रमायुक्त से की न्यूनतम वेतन लागू कराने की मांग

जमशेदपुर से 9 अगस्त को रवाना होंगे 1000 कांवरिये, बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने शुरू किया नि:शुल्क पंजीयन