जमशेदपुर: कदमा के युवाओं ने 1990 से जारी रखी परंपरा, खरकई नदी पर बनाया 150 फीट का कृत्रिम छठ घाट

Spread the love

जमशेदपुर।चार दिनों तक चलने वाले महान लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जहाँ एक ओर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है, वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर दो में युवाओं का एक समूह सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। यह समूह वर्ष 1990 से बगैर किसी सरकारी मदद के छठ व्रतियों के लिए कृत्रिम छठ घाट तैयार कर रहा है, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

डेढ़ सौ फीट का कृत्रिम पुल हर साल

युवा अपने आपसी सहयोग और श्रमदान से खरकई नदी में डेढ़ सौ फीट (150 फीट) लंबे कृत्रिम पुल का निर्माण करते हैं, ताकि छठ व्रती और श्रद्धालु आराम से यहां पूजा अर्चना कर सकें।युवाओं ने बताया कि हर साल यहां करीब डेढ़ से दो हजार श्रद्धालुओं का जुटान होता है। घाट की साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक की पूरी जिम्मेदारी ये युवा अपने कंधे पर उठाते हैं।

गहरे पानी और उबड़-खाबड़ रास्तों के बावजूद हौसला बरकरार

यह सेवा कार्य इसलिए भी विशेष है क्योंकि जिस जगह पर यह कृत्रिम छठ घाट बनाया जाता है, वहां काफी गहरा पानी है और नदी तक पहुँचने के रास्ते भी उबड़-खाबड़ हैं। मगर, बीते 25 वर्षों से स्थानीय युवा अपने हौसले और जज्बे से श्रद्धालुओं के लिए कृत्रिम पुल का निर्माण कर रहे हैं, जो अपने आप में एक मिसाल है।

युवाओं ने प्रशासन से की स्थाई घाट बनाने की अपील

युवाओं ने जिला प्रशासन से अपील की है कि उनके इस सेवा कार्य को देखते हुए, इस स्थान पर एक स्थाई छठ घाट का निर्माण कराया जाए। उनका कहना है कि स्थाई घाट बन जाने से श्रद्धालुओं को हर साल होने वाली असुविधाओं से निजात मिल सकेगी और युवाओं का श्रमदान स्थाई रूप से सेवा कार्यों में लगाया जा सकेगा।

More From Author

जमशेदपुर: गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधी अमरीक सिंह उर्फ रिकू गिरफ्तार; देशी पिस्टल और स्कूटी बरामद

आदित्यपुर में बिल्डर से 10 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर बम से उड़ाने की धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.