जमशेदपुर: सिदगोड़ा सूर्य मंदिर घाट पर छठ पूजा की अनुपम छटा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने व्रतियों को दी शुभकामनाएं

Spread the love

जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की छटा इस समय जमशेदपुर में देखते ही बन रही है। विशेष रूप से सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर प्रांगण में बने छठ घाटों पर व्रतधारियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। यह छठ घाट अपनी भव्यता और व्यवस्था के लिए पूरे राज्य में जाना जाता है।

रघुवर दास की देखरेख में संपन्न होती है पूजा

सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के संरक्षक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हैं, और उनकी सीधी देखरेख में यहाँ छठ पूजा का महापर्व संपन्न होता है। व्रतधारियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए श्री दास शाम और सुबह दोनों समय स्वयं छठ घाट पर उपस्थित रहते हैं।पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी अपने पूरे परिवार के साथ छठ व्रतियों को अर्घ्य देते हैं, जिससे इस पवित्र स्थल का माहौल और अधिक भक्तिमय हो जाता है। घाट पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

“डूबते और उगते सूर्य की पूजा करता है भारत”

इस अवसर पर, रघुवर दास ने सभी व्रतधारियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठ पूजा के महत्व को बताते हुए कहा की “भारत एक ऐसा देश है, जहाँ लोग डूबते और उगते सूर्य की पूजा करते हैं। अब यह पर्व देश के साथ-साथ विदेशों में भी बड़े श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है।”उन्होंने भगवान भास्कर से सभी के घरों में सुख, शांति और समृद्धि लाने की कामना की। सूर्य मंदिर घाट की अलौकिक व्यवस्था और पूर्व मुख्यमंत्री की सक्रिय भागीदारी ने इस वर्ष छठ पर्व को और भी विशेष बना दिया है।

More From Author

चाईबासा: HIV संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सिविल सर्जन निलंबित; स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित जांच के लिए 6 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति बनाई

चांडिल: शहरबेड़ा स्वर्णरेखा नदी छठ घाट पर बड़ा हादसा, अर्घ्य के दौरान 10 वर्षीय किशोर डूबा; गोताखोरों की मदद से निकाला गया, एमजीएम रेफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.