जमशेदपुर की राजनीति में बड़ा फेरबदल: पूर्वी सिंहभूम जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा झामुमो में शामिल, मुख्यमंत्री सोरेन ने कराया पार्टी प्रवेश

Spread the love

रांची/जमशेदपुर: झारखंड की राजनीति में गुरुवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद (जिप) के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने भाजपा का साथ छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। उन्हें रांची में स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी में शामिल कराया।

भाजपा के लिए बड़ा झटका

भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय तक सक्रिय रहे पंकज सिन्हा का झामुमो में शामिल होना, विशेष रूप से पूर्वी सिंहभूम जिले की राजनीति में, भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।पंकज सिन्हा के साथ, अन्य कई प्रमुख नेताओं ने भी झामुमो परिवार में प्रवेश किया। इस अवसर पर पूर्व जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू (जो पहले भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल हुई थीं) और पूर्व विधायक कुणाल सारंगी विशेष रूप से उपस्थित थे।पंकज सिन्हा के साथ झामुमो में शामिल होने वाले प्रमुख नेता खगेन महतो,सौरभ चक्रवर्ती,कौशिक कुमार,तुषार पातर ने दामन थामा।

झामुमो में मजबूत हो रहा है जिला परिषद का नेतृत्व

पंकज सिन्हा का झामुमो में जाना जिले में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू ने भी पिछले चुनाव के दौरान भाजपा का साथ छोड़कर झामुमो का दामन थामा था। अब उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा के शामिल होने से झामुमो का जिला परिषद में दबदबा और मजबूत हो गया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्वागत

पंकज सिन्हा और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो परिवार में उनका हार्दिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इन नेताओं के आने से पार्टी को पूर्वी सिंहभूम जिले में और मजबूती मिलेगी और ये सभी राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

More From Author

बुरूडीह जंगल में 19 वर्षीय युवती का पत्थर से कुचला शव मिला, हत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी

‘हो’ भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग: जंतर मंतर पर ‘दोलाबु दिल्ली 5.0’ धरना प्रदर्शन 31 अक्टूबर को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.