गुवा डकैती कांड का खुलासा: मास्टर माइंड जमशेदपुर का संजीव मिश्रा 4 सहयोगियों सहित गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

Spread the love

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा (बड़ाजामदा ओपी) थाना क्षेत्र में 14 अक्टूबर की रात हुई डकैती की बड़ी वारदात का पुलिस ने सफल उद्भेदन (खुलासा) कर दिया है। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के मास्टर माइंड सहित पांच आरोपियों को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।

पिस्टल के बल पर लूटे थे ₹2.5 लाख कैश और जेवर

यह घटना 14 अक्टूबर की रात्रि लगभग 12 बजे गुवा थाना अंतर्गत बड़ाजामदा निवासी अनिल चौरसिया के फुटबॉल मैदान के पास स्थित घर पर हुई थी। अज्ञात अपराधकर्मियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें डकैत ₹2.5 लाख (ढाई लाख रुपये) नगद, सोने का चेन और सोने का ब्रेसलेट लूटकर फरार हो गए थे।

मास्टर माइंड का अपराधिक इतिहास

पुलिस ने इस मामले में गिरोह के सरगना संजीव मिश्रा को गिरफ्तार किया है, जो जमशेदपुर के बागबेड़ा का निवासी है। पुलिस के अनुसार, संजीव मिश्रा ने ही अपना गैंग बनाकर रेकी की थी और घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि संजीव मिश्रा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी


मास्टर माइंड संजीव मिश्रा के साथ गिरफ्तार किए गए अन्य चार सहयोगियों की पहचान इस प्रकार है:राज कुमार बैनों: आदित्यपुर, मांझीटोला निवासी,पिंटू कुमार बारीक: आदित्यपुर बस्ती, दुर्गा मैदान के बगल में जे रोड निवासी,दीपक महतो: बर्मा माइंस, लघुवर नगर, जमशेदपुर निवासी और रमाशंकर गुप्ता: बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान के नजदीक निवासी शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से पिस्तौल भी बरामद की है। पुलिस अब इन आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है और इनके अन्य आपराधिक गतिविधियों के बारे में पूछताछ कर रही है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोहों पर लगाम लगने की उम्मीद है।

More From Author

जमशेदपुर में तीन दिवसीय क्रिटिकल मेटल्स कांग्रेस-2025 का शुभारंभ, आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में एनएमएल की भूमिका पर जोर

टाटा स्टील ‘जोडा रन-ए-थॉन’ के दूसरे संस्करण की घोषणा: थीम ‘हरित कल के लिए हर कदम’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.