चाईबासा : 30 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार,एसडीपीओ ने दी जानकारी — आदित्यपुर से लाकर बेचता था मादक पदार्थ, 2022 में भी जा चुका है जेल

Spread the love

चाईबासा ।चाईबासा पुलिस को मंगलवार को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने 30 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक चाईबासा के मधु बाजार निवासी मनीष कुमार खीरवाल बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मनीष आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी फिरदौस अंसारी से ब्राउन शुगर लाकर स्थानीय स्तर पर इसकी बिक्री करता था।

गुप्त सूचना पर बनी विशेष टीम, त्वरित छापेमारी

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 10 नवंबर को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि चाईबासा सदर थाना क्षेत्र में नशे का कारोबार चल रहा है।सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आमलाटोला रेलवे अंडरपास के पास स्थित बंद रेलवे केबिन के निकट छापेमारी की, जहाँ से आरोपी मनीष को 30 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया।

पहले भी जा चुका है जेल, फिर भी जारी रखा नशा कारोबार

एसडीपीओ बहामन टूटी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मनीष खीरवाल वर्ष 2022 में भी अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के मामले में जेल जा चुका है।इसके बावजूद उसने फिर से इस अवैध धंधे में सक्रियता दिखाई। पुलिस ने बताया कि मनीष का अपराधिक इतिहास रहा है, और अब उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापेमारी दल में कई अधिकारी शामिल

छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक सह सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार,सदर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।पुलिस ने बताया कि नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए अब आपूर्तिकर्ता फिरदौस अंसारी की तलाश तेज कर दी गई है।

एसडीपीओ का बयान — “नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी”

एसडीपीओ बहामन टूटी ने कहा कि चाईबासा पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।किसी भी सूरत में जिले में नशे का जाल फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

More From Author

EVM के साथ फोटो खींचना पड़ा महंगा, घाटशिला में दो भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज

आदरडीह में एसएम स्टील कंपनी की स्थापना को लेकर जनसुनवाई में विवाद — ग्रामीणों ने उठाई रोजगार और पर्यावरण सुरक्षा की मांग, कहा बिना ग्रामसभा अनुमति गैरकानूनी है प्रक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.