जमशेदपुर में 14 नवंबर से शुरू होगा 39वां टैगोर सोसाइटी पुस्तक मेलारवीन्द्र भवन, साकची में 23 नवंबर तक चलेगा मेला – 200 स्टॉलों में 67 प्रकाशक होंगे शामिल

Spread the love

जमशेदपुर। ज्ञान, साहित्य और संस्कृति के संगम का प्रतीक टैगोर सोसाइटी का 39वां जमशेदपुर पुस्तक मेला आगामी 14 नवंबर से रवीन्द्र भवन परिसर, साकची में प्रारंभ होने जा रहा है। यह आयोजन 23 नवंबर तक चलेगा।मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार और विशिष्ट अतिथि अरका जैन यूनिवर्सिटी के निदेशक सह नियंत्रक डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया जाएगा।इस अवसर पर टैगोर सोसाइटी के पदाधिकारी भी संयुक्त रूप से उपस्थित रहेंगे।

हर भाषा के पाठकों के लिए 200 पुस्तक स्टॉल

सोसाइटी के महासचिव आशीष चौधुरी ने बुधवार को रवीन्द्र भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी कि इस बार मेले में हिन्दी, अंग्रेजी, बांग्ला, उर्दू और संथाली भाषाओं की किताबें उपलब्ध होंगी।देशभर के 67 प्रसिद्ध प्रकाशक भाग ले रहे हैं, जो 200 स्टॉल में अपने-अपने प्रकाशनों का प्रदर्शन और बिक्री करेंगे।
उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में मेले का समय दोपहर 2 बजे से शाम 8:30 बजे तक रहेगा।शनिवार और रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 8:30 बजे तक मेला खुला रहेगा।सभी पुस्तकों पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुस्तक विमोचन होंगे आकर्षण का केंद्र

पुस्तक मेला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुस्तक विमोचन समारोह और हिन्दी सेमिनार का भी आयोजन होगा।स्थानीय कलाकारों और साहित्य प्रेमियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कई साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रूपरेखा तैयार की गई है।

विद्यार्थियों के लिए रहेगा नि:शुल्क प्रवेश

महासचिव चौधुरी ने बताया कि विद्यार्थियों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा।इसके लिए जमशेदपुर, आदित्यपुर और गम्हरिया के विभिन्न स्कूलों को35,000 फ्री एंट्री कूपन वितरित किए गए हैं।इसके अलावा विशेष जरूरत वाले बच्चों (Special Children) को भी फ्री प्रवेश मिलेगा।उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि“वे अपने बच्चों को पुस्तकों से जोड़ें, उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करें।अगर बच्चे किताबें न भी खरीदें, तो कम से कम उन्हें देखें, छूएं और पढ़ने के महत्व को महसूस करें।

मेला की तैयारी अंतिम चरण में

पुस्तक मेला कमेटी के चेयरमैन शांतनु चक्रवर्ती,सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. एच.एस. पॉल,सहायक महासचिव सुदीप बासु और टैगोर स्कूल ऑफ आर्ट्स के इंचार्ज इंद्रदेव घोष ने भी आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि मेला परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा और पाठकों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है।

More From Author

वादाखिलाफी का आरोप: नौकरी न मिलने से आक्रोशित विस्थापित अप्रेंटिस संघ ने सांसद ढुल्लू महतो के आवास के बाहर दिया धरना

कचहरी बाबा मंदिर में जुस्को की घेराबंदी को लेकर हंगामा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.