बिरसा मुंडा जयंती और राज्य स्थापना दिवस पर उपायुक्त ने दी श्रद्धांजलि:बिरसानगर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,

Spread the love

जमशेदपुर।धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त करण सत्यार्थी ने बिरसानगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।बिरसा सेवा दल पंचायत समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

उपायुक्त ने कहा — बिरसा मुंडा के आदर्श आज भी प्रासंगिक

कार्यक्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने न केवल आदिवासी समाज के उत्थान के लिए संघर्ष किया, बल्कि आज़ादी की लड़ाई और झारखंड अलग राज्य की अवधारणा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।उपायुक्त ने कहा—“आज हम सभी को भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों, उनके साहस और समाज के प्रति उनके समर्पण को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।”उन्होंने सभी जिलावासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं और समाज में एकता, न्याय और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति

बिरसा सेवा दल पंचायत समिति द्वारा आयोजित इस समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों, ग्राम समितियों और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए आदिवासी अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का संदेश दिया।

More From Author

25वें स्थापना दिवस का जश्न: ‘धरती आबा’ बिरसा मुंडा पार्क दुल्हन की तरह सजा

रांची : धुर्वा डैम में कार गिरने से हादसा, जमशेदपुर जज के दो बॉडीगार्ड समेत तीन पुलिसकर्मियों का शव बरामद; चौथे की तलाश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.