जमशेदपुर :सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान, डेढ़ दर्जन दुकानें हुई ध्वस्त

Spread the love

जमशेदपुर:सीताराम डेरा थाना अंतर्गत श्मशान घाट के समीप बुधवार को जिला प्रशासन और जुस्को की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान लगभग डेढ़ दर्जन अस्थायी और पक्के ढांचे को हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई आगामी सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए आवश्यक है।

सड़क चौड़ीकरण के लिए कार्रवाई आवश्यक — जेएनएसी अधिकारी

अभियान का नेतृत्व कर रहे जेएनएसी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस इलाके में लंबे समय से सड़क संकरी होने के कारण जाम की समस्या बनी रहती है।उन्होंने कहा क्षेत्र में सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। सार्वजनिक हित के मद्देनज़र अतिक्रमण हटाना जरूरी था।अधिकारियों के अनुसार, हटाए गए ढांचे सड़क किनारे बने हुए थे, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था और एंबुलेंस एवं आपातवाहनों को भी आवाजाही में कठिनाई का सामना करना पड़ता था।

दुकानदारों में नाराजगी — ‘बिना सूचना दुकानों को हटाया गया’

अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों में रोष देखने को मिला। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें किसी तरह की पूर्व सूचना नहीं दी गई,कई लोग पिछले 18 वर्षों से दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे,अचानक दुकान हटाए जाने से उनकी रोजी-रोटी संकट में पड़ गई है।कुछ दुकानदारों ने प्रशासन से पुनर्विकल्प या वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की मांग भी की।

शहर में लगातार जारी है अतिक्रमण हटाओ अभियान

जमशेदपुर में पिछले कुछ महीनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है।जिला प्रशासन और जुस्को मिलकर सड़क चौड़ीकरण,जाम की समस्या खत्म करने और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से कई क्षेत्रों में अभियान चला रहे हैं।नगर निकाय के अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी जहां-जहां सड़क संकरी है या सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा है, वहां अभियान जारी रहेगा।

More From Author

जमशेदपुर में गूंजा एकता का संदेश: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर विशाल ‘यूनिटी वॉक’, सांसद के नेतृत्व में हुई पदयात्रा

जमशेदपुर में श्रम कोड के खिलाफ मजदूर-किसान सड़क पर: जिला मुख्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन, कहा- ‘कानून पूंजीपतियों के हित में’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.