जमशेदपुर: मनरेगा का नाम बदलने पर भड़का झामुमो, डीसी ऑफिस के समक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन

Spread the love

जमशेदपुर: केंद्र की भाजपा नीत सरकार द्वारा ‘मनरेगा’ का नाम बदलकर ‘विकसित भारत श्री राम जी’ किए जाने के फैसले के विरोध में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई ने हुंकार भरी। झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय (डीसी ऑफिस) के समक्ष विशाल धरना दिया और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

योजनाओं का नाम बदलना जनता को बरगलाना: झामुमो

धरना को संबोधित करते हुए झामुमो नेताओं ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए जनहितकारी योजनाओं का नाम बदल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नाम बदलने से जमीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं आता, बल्कि यह आम जनता को मुख्य मुद्दों से भटकाने और बरगलाने की एक साजिश है। नेताओं ने स्पष्ट किया कि योजनाओं का नाम बदलने से किसी का भला नहीं होने वाला है, बल्कि इससे भ्रम की स्थिति पैदा होगी।

प्रमुख वक्ताओं ने केंद्र को घेरा

धरना प्रदर्शन में जिले के कई कद्दावर नेता शामिल हुए, जिन्होंने बारी-बारी से केंद्र की नीतियों की आलोचना की।विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि मनरेगा गरीबों के हक की योजना है, इसका राजनीतिकरण करना दुर्भाग्यपूर्ण है।राजू गिरी (उपाध्यक्ष, राज्य गौ सेवा आयोग) ने कहा कि इन्होंने केंद्र के इस कदम को जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया।मोहन कर्मकार (उपाध्यक्ष, जिला 20 सूत्री समिति) ने कहा कि नाम बदलने के बजाय केंद्र को मनरेगा का बकाया भुगतान और बजट बढ़ाना चाहिए।कुणाल षाडंगी (पूर्व विधायक) ने कहा कि ऐतिहासिक योजनाओं के नाम के साथ छेड़छाड़ करना केंद्र की पहचान बन गई है।

इन नेताओं ने भी भरी हुंकार

कोल्हान परिवहन प्राधिकार के सदस्य प्रमोद लाल और जिला संयोजक समिति के प्रमुख बाघराय मारडी सहित कई अन्य वक्ताओं ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता केंद्र के इन हथकंडों को समझ चुकी है और इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

डीसी के माध्यम से सौंपा मांग पत्र

धरना के अंत में झामुमो के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त (डीसी) के माध्यम से केंद्र सरकार के नाम एक मांग पत्र सौंपा। इसमें मनरेगा के मूल स्वरूप को बनाए रखने और राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार बंद करने की मांग की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता हाथों में झंडे और बैनर लेकर उपस्थित रहे, जिससे डीसी ऑफिस परिसर में काफी गहमागहमी देखी गई।

More From Author

जमशेदपुर: सोनारी में सड़क हादसे ने छीनी घर की खुशियां, दो बाइकों की टक्कर में ‘फूड डिलीवरी बॉय’ की मौत

झारखंड पुलिस का देशभर में बजा डंका: सरायकेला का ‘चौका थाना’ देश में चौथे और राज्य में पहले स्थान पर, गृह मंत्रालय ने जारी की रैंकिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.