बोकारो एयरपोर्ट से उड़ान सेवा पर सियासत तेज, विधायक स्वेता सिंह ने सेल को ठहराया जिम्मेदार

बोकारो: बोकारो हवाई अड्डे से उड़ान सेवा शुरू करने को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक ओर भाजपा इस मुद्दे पर प्रदर्शन की तैयारी में है, वहीं बोकारो से कांग्रेस विधायक स्वेता सिंह ने उड़ान सेवा में देरी के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड को जिम्मेदार ठहराया है।

“सबसे कमजोर कड़ी सेल ”

विधायक स्वेता सिंह ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही हवाई सेवा शुरू करने को लेकर गंभीर हैं, लेकिन यदि सेवा शुरू नहीं हो पा रही है तो इसकी सबसे बड़ी वजह सेल की भूमिका है।उन्होंने कहा, “जनता को गुमराह करने के बजाय यह बताना जरूरी है कि उड़ान सेवा कब शुरू होगी और इसके लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं।”

एमओयू में देरी बनी बड़ी वजह

विधायक ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और सेल बोकारो स्टील के बीच एमओयू होना बाकी है।उनके अनुसार, बोकारो स्टील प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह समझौता अब तक नहीं हो सका है, जिससे उड़ान सेवा शुरू होने में देरी हो रही है।

“जल्द शुरू होगी उड़ान सेवा”

स्वेता सिंह ने दावा किया कि बोकारो एयरपोर्ट से फ्लाइट सेवा निश्चित रूप से शुरू होगी, क्योंकि यहां आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार है।हालांकि, अन्य शहरों से उड़ान सेवा शुरू होने को लेकर उन्होंने कहा कि यह भविष्य पर निर्भर करेगा।

राजनीतिक माहौल गरम

इस मुद्दे को लेकर बोकारो में सियासी माहौल गरम हो गया है। जहां विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं सत्ताधारी पक्ष जिम्मेदारी तय करने में जुटा है।

More From Author

चास: पुलिस ने कोलकाता से बरामद हुई नाबालिग लड़की, आरोपी आर्यन अली भी गिरफ्तार

जमशेदपुर: 14वें राष्ट्रीय संताली फिल्म रास्का अवार्ड का भव्य आगाज, पंडित रघुनाथ मुर्मू को दी गई श्रद्धांजलि