जमशेदपुर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, पथराव और तोड़फोड़ से इलाके में तनाव

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदमपुर में देर रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस दौरान जमकर मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ हुई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

महिला के घर में घुसकर हमला का आरोप

पीड़ित महिला नरगिस परवीन ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले बकरी चोरी का विरोध करने और थाने में शिकायत दर्ज कराने के कारण आरोपियों ने रंजिश में उनके घर पर हमला किया।उन्होंने बताया कि आरोपियों ने घर में घुसकर सामान तोड़ा, परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में समीर और उसके साथियों पर आरोप लगाया गया है।

दूसरे पक्ष का पलटवार

दूसरे पक्ष ने भी नरगिस परवीन और उनके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों ओर से परसुडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

पथराव में घर को नुकसान, कई घायल

झड़प के दौरान पथराव से घर का छप्पर टूट गया और सामान बिखर गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं।

पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

More From Author

चांडिल: लटके बिजली तारों ने ली एक और गजराज की जान; तिरूलडीह और सापारूम के बीच हाथी की मौत, ग्रामीणों में भारी रोष

जेल में बंद मनीष सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य संकी गोहिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रंगदारी के लिए हत्या करने के फिराक मे था