जमशेदपुर: टेल्को में ‘इंडियन एबाकस’ की नई फ्रेंचाइजी का उद्घाटन; बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट और स्मार्ट लर्निंग पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: बच्चों की मानसिक क्षमताओं को विकसित करने के उद्देश्य से इंडियन एबाकस ने अपनी नई फ्रेंचाइजी शाखा का विस्तार टेल्को में किया है। हुरलुंग रोड स्थित ‘बच्चपन प्ले स्कूल’ कैंपस में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान इस नए सेंटर का उद्घाटन किया गया। यह केंद्र फ्रेंचाइजी ऑनर श्री मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में संचालित होगा।

“समग्र विकास के लिए नवाचार जरूरी”

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ‘बच्चपन प्ले स्कूल’ के संचालक श्री अमरेश पांडेय एवं श्रीमती मालती पांडेय उपस्थित रहे।उन्होंने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में बच्चों की शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए ऐसे नवाचारपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं।

मस्तिष्क के दोनों हिस्सों को सक्रिय करती है तकनीक

इंडियन एबाकस के स्टेट हेड श्री संजीव सिंह ने कार्यक्रम के दौरान एबाकस पद्धति के लाभ गिनाए। यह प्रोग्राम बच्चों की एकाग्रता , स्मरण शक्ति , विज़ुअलाइजेशन और रचनात्मकता को बढ़ाता है। संजीव सिंह ने बताया कि इंडियन एबाकस की तकनीक वैज्ञानिक रूप से मस्तिष्क के दाएं और बाएं, दोनों हिस्सों को सक्रिय करने के लिए तैयार की गई है, जिससे बच्चों का संपूर्ण मानसिक विकास सुनिश्चित होता है।

विशेषज्ञों ने दी कोर्स की जानकारी

जुगसलाई सेंटर हेड सुश्री निधि गुलाटी ने उपस्थित अभिभावकों को इंडियन एबाकस के विभिन्न कोर्सेज और उनके दूरगामी फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे यह पद्धति गणित के डर को खत्म कर बच्चों में आत्मविश्वास भरती है।

शहर के अन्य सेंटर हेड्स की उपस्थिति

इस गौरवपूर्ण अवसर पर जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों के सेंटर हेड्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नए केंद्र को शुभकामनाएं दीं जिसमें कदमा से सुश्री अनुस्री तिवारी,करनडीह से सुश्री कंचन सिंह,एग्रिको से सुश्री रिंकू पांडेय आए साकची से सुश्री जेनिफर मौजूद रहे ।

More From Author

बिरसानगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन का शिलान्यास; 60 लाख से होगा कायाकल्प, सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

जमशेदपुर: 400 करोड़ का आधुनिक ‘एमजीएम’ खुद पड़ा बीमार; गंदगी का अंबार, फेल ड्रेनेज और असुरक्षित लिफ्ट के बीच जान जोखिम में डाल रहे मरीज

Recent News