जमशेदपुर :बिरसानगर जोन नंबर-1 स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ( अब जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। रविवार को सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर इस उन्नयन कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
60.57 लाख रुपये की लागत से बदलेगी तस्वीर
यह विकास कार्य स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की योजना के तहत किया जा रहा है। इस पूरी परियोजना पर कुल 60,57,255 रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण और सुदृढ़ीकरण की जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग को सौंपी गई है।
“बेहतर इलाज और आधुनिक सुविधाएं
प्राथमिकता”शिलान्यास के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में सांसद और विधायक ने जनता को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बिरसानगर और आसपास के घने बसे इलाकों की एक बड़ी आबादी इस केंद्र पर आश्रित है। भवन के विस्तार और उन्नयन से यहाँ आने वाले मरीजों को अब इलाज के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी होगी। उन्नयन कार्य पूरा होने के बाद अस्पताल में बेहतर वार्ड, आधुनिक उपकरण और सुव्यवस्थित ओपीडी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
स्थानीय लोगों में उत्साह
शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जीर्णोद्धार की मांग लंबे समय से की जा रही थी। स्थानीय निवासियों ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के सुधरने से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को समय पर उचित चिकित्सा मिल सकेगी।
कार्यक्रम में उपस्थिति:
इस अवसर पर भवन निर्माण विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में बिरसानगर के क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
