टाटानगर रेलवे स्टेशन के मेन गेट के सामने खुली टोकरी में मिले गेहूंअन सांप, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन के मेन गेट के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सूचना मिली कि एक सपेरा दो टोकरी में सांप छोड़कर वहां से चला गया है। बताया गया कि दोनों टोकरियों का ढक्कन खुला हुआ था और उसमें अत्यंत विषैले कोबरा सांप मौजूद थे, जिन्हें स्थानीय भाषा में गेहूंअन सांप कहा जाता है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सतर्कता दिखाते हुए दोनों कोबरा सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

वन विभाग को दी गई जानकारी

मामले की सूचना वन विभाग के डीएफओ को भी दे दी गई है। रेस्क्यू किए गए दोनों सांपों को अब सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ा जाएगा।

स्टेशन परिसर में फैली दहशत

इस घटना के बाद टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते रेस्क्यू टीम की कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और यात्रियों ने राहत की सांस ली।

More From Author

झारखंड इंटक ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए नई अस्थायी नियुक्तियों की घोषणा,मजदूर हितों की लड़ाई होगी तेज

एक्सएलआरआई जमशेदपुर और झारखंड सरकार के बीच ऐतिहासिक समझौता: राज्य में 100 नए स्टार्टअप को मिलेगा इनक्यूबेशन सपोर्ट; सर्कुलर इकोनॉमी और वन उत्पादों पर होगी ‘विशेष स्टडी’

Recent News