सावन की पहली सोमवारी पर जमशेदपुर के शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़

जमशेदपुर: सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर सोमवार सुबह से ही जमशेदपुर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए तड़के से ही लंबी कतारें लग गईं। विशेष रूप से महिलाओं की बड़ी संख्या ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।

विधि-विधान से किया भगवान शिव का जलाभिषेक

श्रद्धालुओं ने दूध, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। मंदिर परिसरों में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

देश और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने अपनी व्यक्तिगत मनोकामनाओं की पूर्ति के साथ-साथ झारखंड एवं पूरे देश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की भी कामना की। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

मंदिर समितियों ने किए विशेष इंतजाम

सावन की पहली सोमवारी को देखते हुए शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। मंदिर समितियों एवं स्वयंसेवकों ने पेयजल, कतार प्रबंधन, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

More From Author

सावन की पहली सोमवारी पर सिदगोड़ा में निकली भव्य कलश यात्रा, 501 महिलाओं ने पंचमुखी शिवलिंग का किया जलाभिषेक