जमशेदपुर में 15 मई से शुरू होगा नि:शुल्क समर कैंप,डीएफओ शबा आलम अंसारी ने किया समर कैंप पोस्टर का विमोचन

जमशेदपुर वन प्रमंडल और गीता थिएटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले आगामी नि:शुल्क समर कैंप के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन धालभूम वन प्रमंडल पदाधिकारी शबा आलम अंसारी द्वारा किया गया।डीएफओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह समर कैंप नई पीढ़ी को प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

नुक्कड़ नाटक दल के कार्यों की हुई सराहना

पोस्टर विमोचन के अवसर पर डीएफओ शबा आलम अंसारी ने गीता थिएटर के कलाकारों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित “शिकार पर्व” के दौरान नाट्य दल द्वारा प्रस्तुत जागरूकता नुक्कड़ नाटकों का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।इसी सकारात्मक प्रयास को आगे बढ़ाते हुए वन विभाग अब बच्चों के लिए आयोजित समर कैंप में सहयोग कर रहा है।

पर्यावरण संरक्षण और कला का अनोखा संगम

इस नि:शुल्क समर कैंप में बच्चों को अभिनय, कला और रचनात्मक गतिविधियों की ट्रेनिंग देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और प्रकृति के महत्व के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।वन विभाग की ओर से कैंप के सफल संचालन के लिए सभागार, दलमा ट्रेकिंग और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा और जागरूकता कार्यशाला

गीता कुमारी ने बताया कि इस बार समर कैंप में कई नई गतिविधियों और कार्यशालाओं को शामिल किया गया है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की जरूरतों को देखते हुए बालिकाओं के लिए विशेष रूप से मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता,गुड टच-बैड टच संवाद,आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।इसके अलावा बच्चों को झारखंड के जंगलों, प्रकृति संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा, नशा मुक्ति, अंधविश्वास, बाल श्रम, बाल विवाह और बाल शोषण जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी जागरूक किया जाएगा।

समर कैंप की जानकारी

15 मई से 25 मई 2026 तक वन विभाग सभागार (पायल सिनेमा के समीप) हर शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक कैम्प चलेगा।

कैंप की प्रमुख गतिविधियां

डांस और ड्रामा
मॉडलिंग और सिंगिंग
योग और मार्शल आर्ट्स
मोबाइल फोटोग्राफी
हैंडी आर्ट एंड क्राफ्ट
दलमा ट्रेकिंग
AI नॉलेज और 10+ गेम्स

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

बच्चों को 15 मई 2026 को अपने साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी,पासपोर्ट साइज फोटो
लाना अनिवार्य होगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और संपर्क

कैंप से संबंधित जानकारी और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 7209441698 पर संपर्क किया जा सकता है।

More From Author

सोनारी: टाटा स्टील के सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बहा, विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि ने जुस्को से की शिकायत

टेल्को के जेम्को में दुस्साहस: अपराधियों ने मिश्रा बगान में की तीन राउंड फायरिंग; जमीन विवाद की आशंका, मौके से खोखा बरामद