मानगो में रविन्द्र नाथ टैगोर की 165वीं जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आज

जमशेदपुर: रविन्द्र नाथ टैगोर की 165वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को सुभाष पार्क में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।यह कार्यक्रम मानगो बंगला भाषी बंगला मंच के तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। आयोजन को लेकर बंगभाषी समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

बंगाली संस्कृति की दिखेगी झलक

कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ होगी। इसमें बंगाली समाज की पारंपरिक नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।बच्चों द्वारा भी नृत्य और संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार बड़ी संख्या में बंगभाषी परिवार पारंपरिक बंगाली वेशभूषा में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता होंगे शामिल

इस अवसर पर सुधा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।वहीं बन्ना गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।कार्यक्रम में निर्वाचित बंग समाज के वार्ड पार्षदों को भी सम्मानित किया जाएगा। अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

50 हजार से अधिक बंगभाषी परिवारों की भागीदारी

आयोजकों ने बताया कि मानगो क्षेत्र में करीब 50 हजार से अधिक बंगभाषी परिवार निवास करते हैं, जो अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।इसी उद्देश्य से वर्ष 2025 में इस आयोजन की शुरुआत की गई थी और इस वर्ष इसे और भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है।

आयोजन समिति का किया गया गठन

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष आयोजन समिति का गठन किया गया है। समिति में विश्वजीत मंडल — मुख्य संरक्षक,संतोष पोद्दार — संरक्षक,जीवन सिंह देव — संरक्षक,प्रकाश मुखर्जी — चेयरमैन,राकेश दास — वाइस चेयरमैन,एस.एन. पाल — प्रेसिडेंट,असित भट्टाचार्य — सेक्रेटरी,अनंत कुंडू — ट्रेजरार शामिल हैं।

भविष्य में होंगे सामाजिक कार्यक्रम

समिति ने बताया कि भविष्य में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए रक्तदान शिविर, नशा मुक्ति अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जांच शिविर और नववर्ष समारोह जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

More From Author

रिम्स के मनोरोग विभाग में हड़कंप: नशे की लत से जूझ रहे मरीज ने की आत्महत्या; जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर: निजी स्कूलों की ‘अवैध वसूली’ के खिलाफ महाआंदोलन की आहट; 40 हजार अभिभावकों को जोड़ने का लक्ष्य, पैदल मार्च की तैयारी