आदित्यपुर में युवती ने खरकई पुल से नदी में लगाई छलांग, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान

Views: 4

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने खरकई पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर आदित्यपुर पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।

पुलिस युवती को थाने ले गई, पहचान की कोशिश जारी

युवती को बचाए जाने के बाद पुलिस उसे अपने साथ आदित्यपुर थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। उसने किन परिस्थितियों में पुल से छलांग लगाई और इसके पीछे क्या वजह रही, इस संबंध में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

रेस्क्यू में सहयोग करने वालों को पुरस्कृत करेगी पुलिस

घटना के बाद आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने रेस्क्यू अभियान में सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में लोगों ने तत्परता और सहयोग का परिचय दिया, जिससे युवती की जान बचाने में मदद मिली।थाना प्रभारी ने रेस्क्यू ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है।फिलहाल पुलिस युवती की पहचान सुनिश्चित करने और उसके पुल से छलांग लगाने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवती किन परिस्थितियों से गुजर रही थी।

More From Author

गिरिडीह के बदडीहा में कपड़े और जूते की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

हावड़ा-टाटा स्टील एक्सप्रेस की सी -3 बोगी में आग की सूचना से मची अफरा-तफरी, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर यात्रियों को उतारा