जमशेदपुर: जेटेट 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट,डीसी और एसपी ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

सुरक्षा और तैयारियों का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शहरी क्षेत्र के प्रमुख परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था,परीक्षार्थियों की सुविधाएं,केंद्रों की तैयारियां का गहन निरीक्षण किया।उन्होंने वहां तैनात दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों से आवश्यक जानकारी भी ली।

कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के निर्देश

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।साथ ही निर्देश दिए गए कि प्रवेश द्वार पर सख्त चेकिंग हो,संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए,किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

परीक्षार्थियों की सुविधाओं पर भी जोर

प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए पेयजल,शौचालय,बैठने की समुचित व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस को गश्त बढ़ाने का निर्देश

एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को परीक्षा अवधि के दौरान लगातार सतर्क रहने, केंद्रों के आसपास गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे।

नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

उपायुक्त ने केंद्र अधीक्षकों को पारदर्शिता बनाए रखने और सभी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने को कहा।प्रशासन ने साफ किया कि कदाचार या नियमों के उल्लंघन की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

चाईबासा: ‘नो एंट्री’ की मांग को लेकर सीएम आवास कूच, 6 दिवसीय पदयात्रा पर रांची रवाना हुए सैकड़ों आंदोलनकारी

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल में ‘लिफ्ट’ सेवा ठप, स्ट्रेचर के बजाय सीढ़ियों के भरोसे मरीज; टेंडर विवाद में फंसी मरम्मत