जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आरडी टाटा गोलचक्कर के समीप सोमवार देर शाम एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
साकची से स्टेशन जा रहा था ऑटो
मिली जानकारी के अनुसार ऑटो साकची से टाटानगर स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरडी टाटा गोलचक्कर के पास अचानक एक स्कूटी ऑटो के सामने आ गई। स्कूटी को बचाने के प्रयास में चालक ऑटो से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ऑटो बीच सड़क पर पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस को दी गई सूचना
घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
