जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी का निधन; सोमवार दोपहर 1 बजे घोड़ाबांधा आवास से निकलेगी अंतिम यात्रा

Views: 4

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी का रविवार की मध्यरात्रि लगभग 1:00 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवारजनों, शुभचिंतकों, राजनीतिक हलकों और परिचितों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

घोड़ाबांधा आवास पर अंतिम दर्शन की व्यवस्था

मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत आत्मा के अंतिम दर्शन के लिए सोमवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर व्यवस्था की गई है।

दोपहर 1 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में होगा अंतिम संस्कार

पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अंतिम यात्रा और संस्कार से जुड़ा कार्यक्रम सोमवार दोपहर 1:00 बजे घोड़ाबांधा स्थित आवास से अंतिम यात्रा प्रस्थान करेगी। अंतिम यात्रा स्वर्णरेखा बर्निंग घाट (भुइयांडीह, जमशेदपुर) के लिए रवाना होगी, जहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

More From Author

जमशेदपुर: डिमना लेक में टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन स्विमथॉन 2.0 का आयोजन, सात राज्यों के 121 तैराकों ने लिया हिस्सा

जमशेदपुर: वास्तु बिहार में भीषण आग से तीन वाहन जलकर क्षतिग्रस्त, एक कारें पूरी तरह राख