जमशेदपुर: गोलमुरी फायरिंग मामले का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और चोरी की बाइक बरामद

जमशेदपुर। लौहनगरी के गोलमुरी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई दो लगातार गोलीबारी की घटनाओं को सुलझाने में जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इन वारदातों में शामिल चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

विशेष टीम ने की छापेमारी

सीनियर एसपी पीयूष पांडे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 26 और 27 मई की रात को गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों को दबोचा।गिरफ्तार आरोपियों में विक्की सिंह गिल उर्फ कुंडी (कन्हैया यादव हत्याकांड में पहले ही जेल भेजा जा चुका है),रविन्द्र कुमार ठाकुर,बलराम सिंह उर्फ छोटू और अमन सिंह है।

हथियार और अन्य सामान बरामद

गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है, जिसमें एक लोडेड पिस्टल,एक जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल शामिल हैं।

पुरानी रंजिश और आपराधिक इतिहास

पूछताछ में आरोपियों ने दोनों रातों की फायरिंग की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार, इन सभी आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन घटनाओं में और कौन-कौन से लोग पर्दे के पीछे से शामिल थे। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच अभी जारी है और इस मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है।

More From Author

जमशेदपुर: आजादनगर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग की चर्चा से क्षेत्र में दहशत

जमशेदपुर: विक्की की जगह भाई विकास को उतारा मौत के घाट, उलीडीह हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

Recent News