जमशेदपुर: खालसा सृजना दिवस पर सरदार चंचल भाटिया ने 28वीं बार किया रक्तदान, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बढ़ाया हौसला

जमशेदपुर : बैसाखी और खालसा पंथ के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आज भाजपा नेता सह समाजसेवी सरदार चंचल भाटिया ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान किया। यह उनके जीवन का 28वां रक्तदान था, जो युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बना।

सम्मान और उत्साहवर्धन

रक्तदान शिविर में चंचल भाटिया के इस जज्बे को देखते हुए प्रधान सुरिंदर सिंह ने उन्हें शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। रक्तदान के पश्चात उन्हें स्मृति चिन्ह और रक्त केंद्र का सरकारी प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।इस मौके पर उनकी हौसलाअफजाई के लिए शहर की कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें मुख्य रूप से कुणाल षाड़ंगी (पूर्व विधायक सह झामुमो नेता), शैलेष गुप्ता, जगजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह,सन्नी सिंह, तरुण कुमार, लवली गिल आदि शामिल थे।

एमजीएम अस्पताल में मुफ्त रक्त सेवा का संदेश


कार्यक्रम के दौरान एमजीएम मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा पदाधिकारी संजय कुमार ने चंचल भाटिया को अस्पताल आने और वहां की कार्यशैली देखने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में दान किया गया रक्त जरूरतमंद मरीजों को बेहतर इलाज के लिए मुफ्त में मुहैया कराया जाता है। चंचल भाटिया ने भी समाज से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें ताकि किसी की जान बचाई जा सके।

बैसाखी: श्रद्धा और परंपरा का संगम

वक्ताओं ने इस अवसर पर बैसाखी के महत्व पर भी प्रकाश डाला।1699 में इसी दिन गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह मुख्य रूप से फसल कटाई का उत्सव है। इस दिन सौर नव वर्ष शुरू होता है और सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है, जिसे बेहद शुभ माना जाता है।

More From Author

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में सड़क दुर्घटना, दो लोग गंभीर रूप से घायल

जमशेदपुर: अंबेडकर जयंती पर यूथ इंटक ने बांटी पठन सामग्री, सत्यम सिंह बोले— शिक्षा ही समाज बदलने का सबसे सशक्त माध्यम