जमशेदपुर: गोविंदपुर समेत इन दर्जन भर इलाकों में मंगलवार को 5 घंटे गुल रहेगी बिजली; मानसून से पहले मेंटेनेंस का काम शुरू, देखें समय

जमशेदपुर।लौहनगरी जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर और उससे सटे एक बड़े ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में मंगलवार (9 जून) को बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। मानसून (बरसात) के आगमन से पहले विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ और सुचारू बनाने के उद्देश्य से बिजली विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर मेंटेनेंस (रखरखाव) का कार्य किया जाना है। इस वजह से क्षेत्र में लगभग 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

मानसून को लेकर सुरक्षात्मक तैयारी: एसडीओ चंद्रशेखर

छोटा गोविंदपुर अवर प्रमंडल के विद्युत अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रशेखर ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि आगामी बरसात के मौसम में तेज हवा और बारिश के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है।मेंटेनेंस कार्य के तहत जर्जर तारों को दुरुस्त किया जाएगा, बिजली पोल की मरम्मत होगी, डंपर का रखरखाव किया जाएगा और ट्रांसफार्मर व हाईटेंशन तारों के पास आ चुकीं पेड़ों की टहनियों की छंटाई की जाएगी, ताकि शॉर्ट सर्किट और ब्रेकडाउन के खतरों को टाला जा सके।

सुबह 8:30 से दोपहर 12:00 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई (प्रभावित क्षेत्र)

बिजली विभाग के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य के चलते मंगलवार सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे (और काम बढ़ने पर आगे) तक बिजली का कटी रहेगी। इस शटडाउन से निम्नलिखित मुख्य इलाके सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। गोविंदपुर और जोजोबेड़ा, प्रकाश नगर और लुआवासा, घोड़ाबांधा और गरुड़बासा,आलोक विहार और खड़ंगाझाड़ रॉक गार्डन और खैरबनी, साईं हेरिटेज और पीएचईडी जलापूर्ति क्षेत्र।

उपभोक्ताओं से अपील, पानी पहले ही भर लें

विद्युत सब-स्टेशन के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती के निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने पानी के स्टोरेज और मोबाइल चार्जिंग जैसे आवश्यक घरेलू कार्यों को सुबह 8:30 बजे से पहले ही निपटा लें। पीएचईडी क्षेत्र में भी बिजली बंद रहने से कुछ इलाकों में जलापूर्ति भी आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती है। मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल कर दी जाएगी।

More From Author

जमशेदपुर: गोलमुरी में युवक की संदिग्ध मौत; मरने से पहले रात 2:30 बजे बहन को भेजा था ‘सुसाइड मैसेज’, जांच में जुटी पुलिस

कविता लेखन कार्यशाला से निखर रही छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा, नेचर संस्था का विशेष आयोजन