जमशेदपुर: नए सिटी एसपी ललित मीणा का स्वागत जारी, सिदगोड़ा शांति समिति ने मिलकर दी शुभकामनाएं

जमशेदपुर:शहर के नए सिटी एसपी ललित मीणा के पदभार संभालने के बाद से ही उनसे मिलने और स्वागत करने वाले विभिन्न संगठनों का तांता लगा हुआ है। कार्यभार संभालने के चौथे दिन भी स्वागत का सिलसिला जारी रहा। इसी क्रम में सिदगोड़ा शांति समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी एसपी के कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

समिति के सदस्य के. श्रीनिवास राव, संजीत झा और अन्य सदस्यों ने सिटी एसपी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सदस्यों ने उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।

अपराध पर अंकुश लगाने की उम्मीद

मुलाकात के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। के. श्रीनिवास राव ने कहा “पूर्व के अधिकारियों ने भी आपराधिक घटनाओं पर शिकंजा कसने का निरंतर प्रयास किया है। हमें पूरी आशा है कि नए सिटी एसपी ललित मीणा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और बेहतर कदम उठाएगा और शहर में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने में कामयाब होगा।”

पुलिस-पब्लिक समन्वय पर जोर

शांति समिति ने भरोसा जताया कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। सिटी एसपी ने भी प्रतिनिधियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और शहर में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

More From Author

जमशेदपुर में ‘खुचरे’ का संकट: ₹10-20 के लिए तरस रहे दुकानदार; चेंबर और बैंकों ने संभाला मोर्चा, RBI से 45 लाख के सिक्कों की मांग

धरती को बचाने की गुहार”: गीता थिएटर के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश