पीड़िता से मिलने टीएमएच पहुंचे कुणाल षाड़ंगी, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित बजरंग चाय दुकान में हुई आगजनी की घटना में गंभीर रूप से झुलसी युवती मेहंदी कुमारी का कुशलक्षेम जानने के लिए झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी आज टीएमएच अस्पताल पहुंचे। उनके साथ झामुमो नेता पवन सिंह और विक्टर सोरेन भी मौजूद थे।

इलाज में लापरवाही न बरतने के निर्देश

अस्पताल में कुणाल षाड़ंगी ने पीड़िता और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इलाज कर रहे डॉ. पंकज से मेहंदी के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली। षाड़ंगी ने अस्पताल प्रबंधन को स्पष्ट हिदायत दी कि पीड़िता के पूर्ण रूप से स्वस्थ होने तक उसके इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही न बरती जाए।

शीर्ष पुलिस अधिकारियों से की वार्ता

इस घटना को जघन्य बताते हुए कुणाल षाड़ंगी ने पुलिस के आला अधिकारियों से फोन पर बात की उन्होंने राज्य की पुलिस महानिदेशक से मामले की गंभीरता पर चर्चा की।उन्होंने एसएसपी पीयूष पांडे और सिटी एसपी से आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

मुख्य सरगना गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों ने कुणाल षाड़ंगी को अवगत कराया कि मामले के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही सभी दोषी कानून के शिकंजे में होंगे।

More From Author

जमशेदपुर: स्कूटी सवार युवक कार से टकराया, अस्पताल में भर्ती

जमशेदपुर: अधिवक्ताओं ने ओल्ड कोर्ट स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण; बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प