जमशेदपुर के सिदगोड़ा में माँ दुर्गा–शनि देव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

जमशेदपुर: सिदगोड़ा क्षेत्र में माँ दुर्गा और शनि देव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित तीन दिवसीय पूजन समारोह का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में मंदिर के संस्थापक चंद्रगुप्त सिंह सहित सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सूर्य मंदिर से जल लेकर निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा की शुरुआत सूर्य मंदिर सिदगोड़ा से हुई, जहां से श्रद्धालुओं ने पवित्र जल लेकर मंदिर परिसर तक यात्रा की। बताया जाता है कि इस मंदिर के जल में देश की नौ प्रमुख नदियों का जल समाहित है, जो प्राण प्रतिष्ठा के लिए अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है।

मंदिर परिसर में हुआ विधिवत पूजन

यह मंदिर सिदगोड़ा के 28 नंबर रोड स्थित श्री श्री अखिल चंद्र पंचमुखी हनुमान शिव मंदिर परिसर में स्थापित किया जा रहा है।
समारोह के पहले दिन कलश स्थापना और वेदी पूजन संपन्न हुआ।

तीन दिनों तक चलेंगे धार्मिक अनुष्ठान

आयोजन के तहत दूसरे दिन: जलाभिषेक, वैदिक पूजन, अन्नाधिवास और फलास्थान,तीसरे दिन: नगर भ्रमण, प्राण प्रतिष्ठा, मुख्य अनुष्ठान और भजन संध्या का होगा आयोजन।

भक्तों में उत्साह, क्षेत्र को मिलेगा धार्मिक केंद्र

माँ दुर्गा और शनि देव मंदिर की स्थापना से क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थल मिलेगा। आयोजन को लेकर पूरे इलाके में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

More From Author

आदित्यपुर: निर्माणाधीन प्लांट में बड़ा हादसा; 20 फीट की ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की मौत, सुरक्षा उपकरणों के अभाव का आरोप