करीम सिटी कॉलेज में स्नातकोत्तर कोर्स शुरू करने की प्रक्रिया तेज, निरीक्षण पूरा

जमशेदपुर स्थित करीम सिटी कॉलेज में स्नातकोत्तर सत्र 2026-2027 के लिए प्रस्तावित अर्थशास्त्र और इतिहास विषय में PG कोर्स शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है।कॉलेज की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के बाद कोल्हन विश्वविद्यालय द्वारा गठित निरीक्षण दलों ने सोमवार को कॉलेज का विस्तृत निरीक्षण किया।

अलग-अलग टीमों ने किया मूल्यांकन

अर्थशास्त्र विषय के लिए तीन सदस्यीय टीम में डॉ. सूहीता चटर्जी और डॉ. अंजू बाला खाखा शामिल थीं।वहीं इतिहास विषय के निरीक्षण दल में डॉ. संजय नाथ और डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने निरीक्षण किया।दोनों टीमों की अध्यक्षता डॉ. परशुराम सियाल ने की, जो समाज विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष हैं।

सुविधाओं और संसाधनों की जांच

निरीक्षण के दौरान टीमों ने विभागीय कक्षाएं,पुस्तकालय,वर्चुअल लाइब्रेरी और रीडिंग रूम का जायजा लिया और सभी आवश्यक मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया।

कॉलेज प्रशासन का सहयोग

इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज के साथ डॉ. कौसर तस्नीम (अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष),डॉ. एजाज अहमद (इतिहास विभागाध्यक्ष) सहित अन्य प्राध्यापकों ने निरीक्षण कार्य में सहयोग किया।

जल्द विश्वविद्यालय को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

निरीक्षण के बाद दोनों दल अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को सौंपेंगे, जिसके आधार पर पीजी कोर्स शुरू करने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

More From Author

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी दो बड़ी परियोजनाओं को हरी झंडी, शहीद जवानों के बच्चों के लिए बनेगा आधुनिक स्कूल

चक्रधरपुर रेल मंडल: ट्रेनों की लेटलतीफी पर रेलवे का बड़ा दावा; 35% से बढ़कर 75% हुई पंक्चुअलिटी, बिछेगी 5वीं-6ठी लाइन