रांची: झारखंड में शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र

रांची: झारखंड सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राजधानी रांची में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नव नियुक्त इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों और आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।मुख्यमंत्री ने कक्षा 1 से 5 तक के लिए 160 तथा कक्षा 6 से 8 तक के लिए 156 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके अलावा 17 आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं को भी नियुक्ति दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों में जाकर बच्चों को बेहतर शिक्षा देना शिक्षकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी।उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होते हैं और उनके प्रयासों से ही झारखंड का भविष्य मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त कर्मियों से गांव-गांव जाकर शिक्षा और विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की।

शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाने पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लाने के लिए “सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस” जैसी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज और राज्य के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी है।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी दिया जोर

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना’ का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना से लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की बेटियां आज कलेक्टर जैसे बड़े पदों तक पहुंच रही हैं, जो सरकार की योजनाओं का सकारात्मक परिणाम है।

More From Author

जमशेदपुर: अप्रैल में 31 सड़क हादसों में 24 की मौत, डीसी राजीव रंजन ने जताई चिंता

जमशेदपुर: एसबीआई एटीएम सुरक्षा कर्मियों की बहाली की मांग तेज, 140 गार्डों ने उपायुक्त से लगाई गुहार